बुधवार

लेनिन

लेनिन कथा रूसी क्रांति के नेता व महान विचारक लेनिन की जीवनी
लेखिकाः मारिया प्रिलेजायेवा
आज साम्राज्यवाद के अश्वमेध का घोड़ा आखेट पर निकला है। सारी दुनिया उसका चरागाह है। संसार के इतिहास को लेनिन का सबसे बड़ा योगदान इसी साम्राज्यवाद की शिनाख़्त, उसका विश्लेषण और उसकी काट है। लेनिन ने एक महादेश की नियति बदली थी, मनुष्य के इतिहास में श्रम की महिमा का अध्याय उन्होंने जोड़ा था। पुरानी क्रांतियों की पराजय के बाद, ज़्यादा सशक्त, ज़्यादा उर्वर, ज़्यादा व्यापक नई क्रांतियों की नींवों के निर्माण में उनका जीवन सर्वाधिक प्रेरक है - उनके विचार वैश्विक साम्राज्यवाद द्वारा रची जा रही दुनिया की सबसे सटीक व्याख्या करते हैं - उसे बदल देने के लिए. इस पुस्तक में लेनिन की जिं़दगी का गहरा भावमय अंकन है - उनकी सोच और क्रांतिकारी कार्यों की प्रेरक प्रस्तुति. लेखिकाः मारिया प्रिलेजायेवा (पृष्ठः 240) प्ैठछ. 81.87524.51.0मूल्य - पेपरबैकः 65/

कोई टिप्पणी नहीं: